खास खबरफीचर्डविविध

तीसरा टी20 मैच आज राजकोट में, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 निर्णायक होगा, क्योंकि भारत 2-0 से आगे है। अगर यह मैच भारत जीत गया तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़ते ले लेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा…

 

 

राजकोट (ए)। पहले दो मैच में जीत से उत्साहित भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटना चाहेंगे। पिछले साल सूर्यकुमार ने जब टीम की कमान संभाली तो भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कप्तान स्वयं रन बनाने के लिए जूझते रहे।

टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार ने इस बीच 17 पारियों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए। सूर्यकुमार को खराब फॉर्म के कारण चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में भी नहीं चुना गया। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 श्रृंखला के पहले दो मैच में भी नहीं चल पाए और अब समय आ गया है जबकि उन्हें खुद को साबित करना होगा।

भारत ने अभी तक आठ बल्लेबाजों के साथ उतरने को प्राथमिकता दी है क्योंकि बीच के ओवरों में रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने अच्छी गेंदबाजी की है। जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो उसे पांच मैच की श्रृंखला को जीवंत बनाए रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लैंड की तरफ से अभी तक बल्लेबाजी में केवल कप्तान जोस बटलर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। उसके अन्य बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

सीरीज के पहले दो टी20 टीम इंडिया ने जीत लिए हैं. अब तीसरा टी20 आज मंगलवार 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भिड़ेंगी।

पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था. इसके बाद शनिवार को दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ी थीं. इस बार भी भारत ने बाजी मारी. भारत ने दूसरा टी20 दो विकेट से जीता।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा। लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (डब्ल्यू), जोस बटलर (सी), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ और रेहान अहमद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button