खास खबरफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज पुणे में, सीरीज में भारत 2-1 से आगे

5 मैचों की सीरीज में फिलहाल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2-1 से आगे है। उसने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में इंग्लैंड ने वापसी की। अब सीरीज का चौथा मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा…

 

पुणे (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच जबरदस्त रहा। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की और टूर्नामेंट का रोमांच बरकरार रखा तो चौथा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आज पुणे में खेला जाएगा। महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है तो वह सीरीज में निर्णायक 3-1 से बढ़त बनाने में कामयाब रहेगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड की पूरी कोशिश रहेगी कि मैच वह जीते, जिससे सीरीज में उसके जीतने की उम्मीद बरकरार रहे।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें सूर्या की टीम को 26 रनों से हार मिली थी। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट जरूर लिए थे, लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी और साथी गेंदबाजों से बहुत मदद नहीं मिलने की वजह से वह मैच बचाने में नाकाम रहे थे। इससे पहले भारत ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीत दर्ज की थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच 31 जनवरी, 2025 को खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन दर्शक Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। मोबाइल ऐप पर मैच शाम 7:00 बजे से मुफ्त लाइव स्ट्रीम होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। भारत vs इंग्लैंड चौथा टी20 मैच लाइव डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुफ्त में देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button