खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है : पीएम मोदी

दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट 2025 का जिक्र किया. लोगों से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा…

 

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान पीएम मोदी ने एक फरवरी को पेश किए गए बजट का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है. तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है. इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने जा रही है. इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार बीजेपी सरकार।

पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली के आरकेपुरम में संकल्प रैली की। पीएम मोदी ने रैली में साफ कहा कि दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी। पीएम ने आम आदमी पार्टी पर झुग्गियां तोड़े जाने को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। मोदी ने साफ किया कि दिल्ली में जनहित की कोई भी योजना बंद नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने दिल्लीवालों से बीजेपी को पक्ष में वोट देने की अपील की। इससे पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार यह बात कह रहे हैं कि बीजेपी सत्ता में आने पर सभी झुग्गियों को तोड़ देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा।

8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, 8 मार्च तक, दिल्ली की बहनों के खातों में 2,500 रुपया पहुंचना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं, बहनों को सस्ता सिलेंडर भी मिलेगा और पाइप से गैस पहुंचाने का काम भी तेज होगा। दिल्ली के बहनों के घर में भाजपा सरकार नल से शुद्ध जल भी पहुंचाएगी और ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि माताएं-बहनें, मोदी का सुरक्षा कवच हैं। आज अगर मैं तीसरी बार देश की सेवा कर पा रहा हूं, तो इसमें बहुत बड़ी भूमिका देश की माताओं-बहनों-बेटियों की है। इसलिए मोदी की हर गारंटी के केंद्र में भी माताएं-बहनें-बेटियां ही रहती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है, ये बजट भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है. पहले बजट का नाम सुनते ही पांच दिन पहले मध्यम वर्ग के लोगों की नींद उड़ जाती थी. हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया. इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे. इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिला।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है. मैं आपकी मुसीबत को दूर करने की गारंटी देता हूं. हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है, जो लड़ाई झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे. जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने, संवारने में ऊर्जा लगाए।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार के बजट से दिल्ली के बुजुर्ग को भी बड़ा फायदा होने वाला है. रिटायर कर्मचारियों का टैक्स भी कम होगा और उनकी पेंशन बढ़ जाएगी. सीनियर सिटीजन के लिए बीजेपी वरदान साबित होने वाली है. दिल्ली बीजेपी ने बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन की घोषणा की है. हमारी सरकार बनने पर बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान के विकास में हमारे मिडिल क्लास का बहुत बड़ा योगदान है. ये बीजेपी ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर्स को पुरस्कार देती है. 0-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता. मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी. ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति. कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक, जंगलराज वाले लोगों ने, कांग्रेस के लोगों ने, बिहार के लोगों को नजरअंदाज किया, लेकिन आज NDA की सरकार दिन-रात बिहार के लिए काम कर रही है. मखाना बोर्ड की घोषणा करके बिहार के मखाने को सम्मान दिया गया है. बिहार में ज्यादातर मखाना खेती में मेरे दलित परिवार जुड़े हुए हैं और मैं जब उनका कल्याण करता हूं तो ये लोग (कांग्रेस) मजाक उड़ाते हैं।

पीएम मोदी ने रैली में युवाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें. इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, खेलो इंडिया अभियान के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है. कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button