दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बढ़ते पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस के दाम के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

भिलाई। आज भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान तथा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर भिलाई नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज़ खान औऱ दुर्ग जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में लगातार वृद्धि का विरोध प्रदर्शन भिलाई के सिविक सेंटर चौक पर युवाओं द्वारा इकट्ठा होकर किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं माँग किया गया कि जल्द से जल्द अगर इन बढ़ते दामों की रफ्तार को काबू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा के कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो दुर्ग जिला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के तत्वधान में वृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा एवं नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर केंद्र की तानाशाह मोदी सरकार का विरोध किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पार्षद साकेत चंद्राकर, दाऊ लाल चंद्राकर, मंगा सिंग, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, जी. याकूब, लालचंद वर्मा, सुमित सिंह, मनीष तिवारी, आकाश यादव, शुभम झा, शशिकांत साव, हसन खान, मोनीष शर्मा, संगम यादव, गुरमीत सिंग,असफाक अंसारी, श्रवण मांझी, विवेक साहू, एकांत साहू, हर्ष यादव, अंकुश अग्रवाल, अमन सोनी, लोकेश भारती,डब्लू यादव, शैलेष गिरी, अभिषेक गिरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button