Uncategorised

आधी रात के बाद दो ट्रक में भर कर बैलों को बूचड़खाने ले जाते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 65 बैल बरामद

रायपुर। थाना खरोरा- दिनाँक 18/02/21 की अर्धरात्रि पश्चात बलौदा बाजार की तरफ से दो ट्रकों में भरकर मवेशियों को महाराष्ट्र के बूचड़खाना ले कर जाने की सूचना बजरंग दल के जिला सह संयोजक अंकित द्विवेदी के माध्यम से प्राप्त होने पर केशला पेट्रोल पंप चौक के पास नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक   MH 36 1943 एवं mh 30 L 1292 को रोक कर चेक किया गया। दोनों वाहनों में मवेशी भरे हुए थे, जिन्हें थाना ला कर चेक करने पर कुल 65 नग बैल बरामद हुए। जिन्हें क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया था। पकड़े गए आरोपियों को पशु परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो कोई कागजात न होना बताए एवं पशुओं को कत्लखाना ले कर जाने का जुर्म स्वीकार किये। विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपीगणों 1. दनजीत सिंह पिता सुरेंद्र सिंह आयु 32 वर्ष निवासी नागपुर 2. सुशील सर्वे पिता गोविंद सर्वे आयु 35 वर्ष निवासी लखनादौन जिला सिवनी मध्यप्रदेश 3. मुन्ना उर्फ शेख सब्बीर पिता शेख साकिर आयु 40 वर्ष निवासी मूर्तजापुर महाराष्ट एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 75/2021 धारा 6,10,11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधीनयम एवं धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button