छत्तीसगढ़फीचर्ड

इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का एक सदस्य मुंबई से गिरफ्तार, 60 से अधिक बैंक खातों से 05 करोड़ से अधिक लेनदेन कर लोगों को लागाया है चुना

गिरफ्तार आरोपी द्वारा पीड़ितों से प्राप्त ठगी की भारतीय रकम से ही क्रिप्टोकरेंसी USDT खरीदकर उसे भेजा जा रहा था काम्बोडिया चाइनीज़ के पास…कुछ दिन पूर्व भी इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के 4 लोगो पर कार्यवाही कर किया था बड़ा खुलासा…इंटरनेशनल साइबर ठगों के गिरोह द्वारा कम्बोडिया स्थित स्कैम सेंटर मे SHADI.COM प्लेटफर्म एवं ADONI One ग्रुप, CISCO आदि फर्जी इन्वेस्टमेन्ट कंपनी के नाम से किया जाता था भारतीयों से ठगी…60 से अधिक बैंक खातों में 05 करोड़ से अधिक लेनदेन कर लोगों को लागाया है चुना…

 

राजनांदगांव। दिनांक 23.01.2025 को प्रार्थी रूपेश साहू संचालक च्वाईस सेंटर स्टेशन रोड निवासी लखोली राजनांदगांव ने थाना सिटी कोतवाली राजनंागदगांव में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बैंक ऑफ बड़ोदा स्थित बैंक खाता में दिनांक 22.12.2024 को राजनांदगांव निवासी आशुतोष शर्मा के द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक कही से ठगी गई रकम कुल 90000/- रूपये को मंगाने से प्रार्थी का उक्त बैंक खाता फ्रीज हो गया है।

प्रार्थी की सूचना पर आरोपी आशुतोष शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 33/25 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वर्तमान में बढ़ रहे सायबर अपराधों में म्यूल बैंक एकाउण्ट के उपयोग को देखते हुए कड़ी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतातलाश करने हेतु टीम गठित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम आरोपी आशुतोष शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की गई। आशुतोष शर्मा के मेमोरण्डम के आधार पर मामले में 03 आरोपी 1-श्रेणिक कुमार सांघवी पिता नरेश भाई सांघवी उम्र 24 साल, निवासी 204/सी राजारतन अपार्टमेंट कोसाम्बा रोड बिहाइन्ड श्रॉफ चाल वलसाड, जलाराम पुलिस चौकी जिला वलसाड गुजरात को वलसाड गुजरात से एवं अन्य आरोपी 2- शुभम तिवारी पिता अवधेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी रामनगर, जेल रोड़ वार्ड नं. 21 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को डोंगरगढ़ से 3-दीपक नरेडी पिता गणेश नरेड़ी, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम बसंतपुर, पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को उसके निवास से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पृथक से धारा 319, 317 (4), 112, 61 बीएनएस व धारा 66 (सी) आई.टी.एक्ट जोडी गई है। उक्त तीनों आरोपी को दिनांक 31.01.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आरोपी श्रेणिक उर्फ अजय मेहेर निवासी वलसाड गुजरात के मेमोरण्डम के आधार पर कम्बोडिया स्कैम (ठगी) सेंटर के लिये भारत में रहकर ठगी हेतु विभिन्न बैंक खाता प्रोवाइड कराने तथा ठगी से प्राप्त उन्हीं भारतीय रकम से क्रिप्टोकरेंसी- USDT(U.S DOLLAR TETHER) खरीकर वापस कम्बोडिया साइबर ठगों को ट्रांसफर करने का काम कर गिरोह में शामील आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी पिता महेश कुमार संजनमल वीरवानी को साइबर टीम द्वारा दिनांक 10.02.2025 के शाम मुंबई के अंधेरी जोगेश्वरी वेस्ट से हिरासत में लेकर दिनांक 11.02.25 को राजनांदगाव लाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी का दिनांक 13.02.2025 तक माननीय न्यायालय के अनुमति प्राप्त कर पुलिस रिमांड लिया गया।

इस दौरान पूछताछ पर आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ‘‘कम्बोडिया स्कैम (ठगी) सेंटर में काम करने वाले अपने भारतीय व चाईनीज साथियो के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी हेतु भारतीय बैंक खाता उपलब्ध कराने का काम करना तथा जब ठगी का रकम उन बैंक खातों में प्राप्त होने पर उसे आरोपी रोहित वीरवानी द्वारा एटीएम से नगद निकाल कर उन्हीं पैसों से क्रिप्टोकरेंसी- USDT खरीदकर वालेट के माध्यम से अपने भारतीय व चाईनीज साथियों तक कम्बोडिया भेजने का काम’’ करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों द्वारा कम्बोडिया स्थित स्कैम सेंटर मे SHADI.COM प्लेटफर्म एवं ADONI One ग्रुप, CISCO आदि फर्जी इन्वेस्टमेन्ट कंपनी के नाम से भारतीयों को ठगी का काम करता था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग एंड्राईड मोबाईल सेट व 04 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है। प्रकरण में उपरोक्त साइबर ठग गिरोह में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

आरोपी: रोहित महेश कुमार वीरवानी पिता महेश कुमार सजनमल वीरवानी उम्र 32 वर्ष, निवासी – फलैट नंबर ए-2/201 कोकाने चौक मिरचंदानी पॉम्स राहाटानी हवैली सौदागर पुणे महाराष्ट्र हाल- जोगेश्वरी वेस्ट पटेल स्टेट रोड लोधा युनिका बिल्डिंग 20 वां मंजिल मकान नं 2006 वेस्ट अंधेरी मुंबई (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button