खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: कारोबार से जुड़े 18 लोग गिरफ्तार, व्हाट्सअप पर लड़कियों का फोटो भेज होती थी डील

आरोपी यह पूरी डील वॉट्सऐप के जरिए करते थे। पहले तस्वीरें भेजकर लड़की पसंद कराते थे, फिर एडवांस भुगतान लेकर उनके ठिकाने तक लड़कियों को पहुंचाया जाता था…

 

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, कई लोग फरार हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिन्होंने देह व्यापार में संलिप्त होने की बात कबूली है। बताया, इसके लिए प्रदेशभर से लड़कियां बुलाते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के अलावा वह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाते थे। ग्राहकों से प्रति रात 20 से 30 हजार भुगतान कराते थे। इसमें 8 से 10 हजार अपना कमीशन काटते थे। आरोपी यह पूरी डील वॉट्सऐप के जरिए करते थे। पहले तस्वीरें भेजकर लड़की पसंद कराते थे, फिर एडवांस भुगतान लेकर उनके ठिकाने तक लड़कियों को पहुंचाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का सरगना आशुतोष वाजपेयी और महक यादव है। दोनों लोग मानव तस्करी के मामले में भोपाल जेल में बंद हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने इन्हें 26 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 17 अप्रैल 2024 को कॉल गर्ल की हत्या के मामले में भी यह जेल जा चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही लड़की सप्लाई का खुलासा हुआ।

पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में निधि अग्रवाल, कोलार निवासी मकबूल अली और अर्जुन पटेल को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया है। इससे पहले मंगलवार को पूजा ठाकुर उर्फ डिंपी, कुल्दीप उर्फ कुणाल और नवेद खान भी कोर्ट में पेश किए गए थे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनका नेटवर्क तलाश रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी की शहर में कई जगह संपत्ति सामने आई है। यह करोड़ों की बताई जा रही है। इनमें अरेरा कॉलोनी स्थित घर, कोलार, शाहपुरा सहित कई जगह घर मिले हैं। पुलिस नगर निगम से इसकी अचल संपत्ति की जानकारी निकलवा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी आशुतोष की कमाई का जरिया कुछ खास नहीं। कहीं न कहीं इस काली कमाई से यह संपत्ति अर्जित की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button