दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बढ़ते पेट्रोल- डीजल के दाम को लेकर शिवसेना ने पेट्रोलियम मंत्री का शवयात्रा निकलाकर किया पुतला दहन

भिलाई-तीन। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दरों पर शिवसेना का दूसरे चरण का प्रदर्शन शनिवार को भिलाई तीन, सिरसा गेट में सम्पन्न हुआ। जहाँ केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री के प्रतीकात्मक पुतले की शवयात्रा निकालकर चौक का भ्रमण किया गया। उक्त शवयात्रा में “केंद्र सरकार होश में आओ”, “बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम वापस लो” व “शिवसेना जिंदाबाद” के नारें लगाए गए। प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने किया।
उक्त प्रदर्शन में मुख्यतः शिवा केसरवानी, संतोष पहलवान, रमेश सिंह, शशिकान्त प्रसाद, विजय पात्रो, अंकित यादव, कामेश साहू, अजय, साहिल, अविनाश, शेखर साहू, अमर अग्रवाल, हरजीत सिगं खालसा, रौशन कूमार, विवेक निषाद, कमल, जय सोनी, अनूराग, निखील साहू, वेनू, रोशन सिह, दिव्य सूरज, चेतन, युवराज, अभिषेक आदि शिवसैनिक शामिल हुए। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने दी।

Related Articles

Back to top button