खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे नेपाल के डिप्टी PM, गुब्बारों में अचानक लगी आग से झुलसे

नेपाल के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल शनिवार को पोखरा भ्रमण वर्ष मेले के उद्घाटन के दौरान आतिशबाजी के कारण हाइड्रोजन गुब्बारों में आग लगने से झुलस गए। उन्हें काठमांडू अस्पताल लाया गया…

 

नईदिल्ली (ए)। नेपाल के उपप्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल शनिवार को एक पर्यटन मेले के उद्घाटन के दौरान झुलस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पैडेल के सिर और हाथ झुलस गए जिसके बाद उन्हें काठमांडू लाया गया। बता दें कि पौडेल और पोखरा के महापौर धनराज आचार्य ‘पोखरा भ्रमण वर्ष’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मेले का उद्घाटन करने के दौरान हो रही आतिशबाजी की वजह से हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों में आग लग गई, और वह झुलस गए। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।

बता दें कि इस पर्यटन मेले का लक्ष्य 2025 में 20 लाख पर्यटकों को आकर्षित करना है। महापौर के निजी सचिव पुन लामा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पौडेल के सिर और हाथ झुलस गये हैं, जबकि आचार्य के चेहरे पर जलने के निशान हैं।

लामा ने कहा कि पोखरा के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगे के इलाज के लिए ‘सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर’ से काठमांडू के ‘कीर्तिपुर बर्न अस्पताल’ लाया गया। लामा ने कहा कि डिप्टी पीएम और पोखरा के मेयर, दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि नेपाल के उपप्रधानमंत्री लोगों के बीच में मौजूद हैं। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में गुब्बारे उनके पास लाए जाते हैं। इन गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी होती है और जैसे ही गु्ब्बारों का संपर्क आतिशबाजी की वजह से उड़ रही चिंगारी से होता है डिप्टी पीएम और मेयर आग की लपटों की चपेट में आ जाते हैं।

सब कुछ इतनी तेजी से होता है कि वहां मौजूद अधिकांश लोगों को तुरंत कुछ समझ ही नहीं आता। माजरा समझ में आने के बाद लोग आनन-फानन में डिप्टी पीएम और मेयर को घटनास्थल से इलाज के लिए ले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button