खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लॉन्च किया डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल, सरकारी वेबसाइटों के उपयोग में आसानी

यह सभी सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर एकरूपता और पेशेवर लुक लाने में मदद करेगा। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता और गुणवत्ता का बेहतर अनुभव मिलेगा…

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज मंगलवार को नई दिल्ली के ताज पैलेस में डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल (DBIM) का शुभारंभ किया। यह पहल सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों के उपयोग को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है।

यह लॉन्च मुख्य सूचना अधिकारियों (CIO) सम्मेलन 2025 के दौरान हुआ जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और अन्य सरकारी मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

गौरतलब है कि DBIM एक गाइडलाइन मैनुअल है जिसका उद्देश्य सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर एक समान पहचान बनाना है। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं का उपयोग करना और आसान और प्रभावी होगा। इस मैनुअल में लोगो, रंग पैलेट, टाइपोग्राफी (फॉन्ट स्टाइल), इमेजरी (चित्रों की शैली) और ब्रांड वॉइस जैसी चीजों की जानकारी दी गई है। यह सभी सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर एकरूपता और पेशेवर लुक लाने में मदद करेगा। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता और गुणवत्ता का बेहतर अनुभव मिलेगा।

DBIM के साथ-साथ आयोजित मुख्य सूचना अधिकारियों (CIO) सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सेवाओं को और बेहतर बनाना है। इस सम्मेलन में डिजिटल प्लेटफॉर्मों की कार्यप्रणाली और क्षमता को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button