आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और 23 फरवरी रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक वज्र योग रहेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा है। व्यापार भी अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान व व्यापार बाकी ठीक रहेगा। बहुत अच्छा नहीं रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेखकों, कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। अपनों का साथ होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- धनदायक समय रहेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। जुबान पर काबू रखें। निवेश पर काबू रखें। बाकी प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान धीरे-धीरे ठीक बढ़ रहा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा इत्यादि रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार ठीक ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम बना हुआ है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।