दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल ने दो दिवसीय देवबलौदा महोत्सव का किया उद्घाटन

भिलाई 03। नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर देवबलोदा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद विजय बघेल ने किया। कलचुरी कालीन शिव मंदिर देव बलौदा बीएमवाय में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा ने की।

विशिष्ट अतिथि महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, एमआईसी सदस्य संतोषी विनोद निषाद,एम जानी, देवकुमारी भल्लावी, मोहन साहु, दीप्ति आशीष वर्मा, मनोज कुमार ईश्वर लाल साहू एम वेंकट रमना थे।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में प्रणाम करते हुए देवबलोदा के पांच सौ साल पुरानी मंदिर का बैठे हुए ख्याल आया। उस समय बहुत कम संसाधनों में देवबलोदा महोत्सव की शुरुआत की गई थी। आज निर्मल कोसरे के नेतृत्व में 24वां महोत्सव हम माना रहे हैं। देवबलोदा की 15 हजार की आबादी है। इस मंच पर दो दो मुख्यमंत्री आ चुके हैं ऐसा मंच आपने सजाया है।

वहीं गुरुवार को देवबलौदा महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

इस अवसर पर पार्षदगण भारती रामसुर्ववंशी, शिव कुमारी, ललित यादव, रविन्द्र कुमार हरपाल ठागेश्वरी साहु, राकेश बंछोर, भुपेंद्र वर्मा, संतोष तिवारी, हेमंत वर्मा, कुसुम विपिन चन्द्राकार, गुरुचरण सिंह, तुलसी ध्रुव, शारदा लावेश कुमार, डे साहब वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, फिरोज फारुकी, अभिषेक वर्मा मनीष वर्मा, अर्पणा सुब्रतो दासगुप्ता,

संजय यादव, निशा राजेश, टेनेन्द्र ठाकरे, सत्य प्रकाश शर्मा, शोभा रानी, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, नंदनी जांगड़े, ललित दुर्गा, सुषमा कमलेश चंद्राकर, तुषातं वर्मा, कामता प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button