छत्तीसगढ़फीचर्ड

बजट को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार का दूसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। वित्त मंत्री ने 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना 12 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं इस बजट को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निराशाजनक बजट बताया है। उन्होंने बजट को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये बेहद निराशाजनक बजट है। इस बजट में कुछ नहीं है, ना किसानों के लिए कोई योजना है, ना बेरोजगारों के लिए कोई योजना है और ना ही महंगाई कम करने के लिए कोई कार्य योजना है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने तो 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही थी, उसके लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है। बजट में पिछली बार ज्ञान की बात कही गई थी, इस बार उस ज्ञान को गति देने की बात कहे जाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि ज्ञान के हिसाब से कुछ काम नहीं हुआ है। अब गति की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी भी वही गति होगी, जो ज्ञान योजना की हुई।

वहीं वित्त मंत्री के बजट भाषण को लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये बजट भाषण था या गणतंत्र दिवस का भाषण था या किसी कवि सम्मलेन की भूमिका थी? ये क्या था? ये जनता तो छोड़िए भाजपा के लोगों को खुद समझ नहीं आया होगा।

उन्होंने बजट को लेकर कहा कि न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा। उन्होंने कहा कि बेहद निराशाजनक और ‘सिंगल माइक पॉडकास्ट’ समाप्त हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button