खास खबरफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल आज, कांटे की टक्कर की उम्मीद?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में अच्छा नहीं रहा है। भारत ने हालांकि, पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आज 04 मार्च को खेला जाना है। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत ने जहां तीनों मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक मुकाबला जीता और उसके दो मैच बारिश से धुल गए। भारत ने भले ही ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में अच्छा नहीं रहा है। भारत ने हालांकि, पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। भारत की नजरें ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ को जल्दी पवेलियन भेजने पर लगी होंगी। खासकर हेड ने पिछले कुछ साल में भारत को काफी परेशान किया है।

यह भी कहा जा रहा है कि भारत को सारे मैच दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है, लेकिन असलियत यह है कि भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार के प्रयास किए हैं। ऐसा नहीं है कि पिच से इतनी टर्न मिल रही है कि भारतीय गेंदबाजों कामयाब रहे है बल्कि इन पिचों पर उनका संयम कारगर साबित हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पास एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर एडम जैम्पा है। उसे अनियमित स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मैथ्यू शॉर्ट पिंडली की चोट के कारण बाहर हो गए हैं जिससे ऑस्ट्रेलिया के पास से एक और स्पिन गेंदबाजी विकल्प चला गया।

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर आज खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा।

लाल गेंद हो या सफेद या गुलाबी गेंद..ट्रेविस हेड भारतीय टीम के सामने अंगद की तरह खड़े हो जाते हैं। 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल (163), विश्व कप फाइनल (137), पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड टेस्ट (140) और ब्रिसबेन टेस्ट (152) के आंकड़े बताते हैं कि हेड हमारे लिए कितने बड़े हेडेक हैं। भारत के विरुद्ध वह अधिकतर खेल को अपने पक्ष में करते हैं।

शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले मैच में फेल रहे। इन तीनों में से किसी दो को चलना होगा तभी जीत आसान होगी। हालांकि, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की फॉर्म बहुत बढि़या है। ये दोनों मध्यक्रम में टीम को संभालने में सक्षम हैं। हालात और मौसम को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय टीम पिछले मैच की टीम को ही यहां उतारेगी। ऐसे में आपको फिर केएल राहुल खेलते हुए दिखें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। भले ही उन्होंने पिछले कुछ मैचों में कैच छोड़ी हो।

टीमें

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, कूपर कोनोली और एडम जैम्पा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button