खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जुआ खेलते 08 जुआड़ी चढ़े पुरानी भिलाई पुलिस के हत्थे: 2 लाख से अधिक की नगदी रकम, 11 मोबाइल, XUV कार जप्त

भिलाई 03। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव को मंगलवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम रिंगनी नाला के पास कुछ लोग अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआं खेल रहें हैं कि सूचना में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाही कर 8 ज़ुआडियों को पकड़ने में सफलता पाई है वहीं कुछ जुआड़ी भागने में सफल रहे।

आठों जुआड़ी के पास से दो लाख रुपए से अधिक की नगदी, 11 मोबाइल, एक XUV कार आदि जप्त की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/2024, धारा- छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 112(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

ज़ुआडियों का नाम व पता:

1. पंकज सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी गया नगर इंडियन किड्स स्कुल के पास थाना कोतवाली दुर्ग

2 बसंत कुमार सोनी पिता स्व. गोपाल सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी राम नगर तुलसी किराना स्टोर्स के पास राम मंदिर के सामने थाना दुर्ग कोतवाली जिला दुर्ग

3 श्रवण ओडवानी पिता शंकर लाल ओडवानी उम्र 46 वर्ष निवासी पचरीपारा हास्पीटल कालोनी गणेश मंदिर के पास थाना दुर्ग कोतवाली जिला दुर्ग

4. शंकर लाल बौधरी पिता स्व. रामनाथ चौधरी उम्र 48 वर्ष निवासी राव काटेज के पास सुभाष नगर कसारीडीह दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग

5. विजय उर्फ विज्नु जैन पिता ज्ञानचंद जैन उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड क. 06 सब्जी मार्केट अरिहंत वस्त्रालय अहिवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग

6. आकाश जांगड़े पिता नंद किशोर जांगड़े उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उमदा सतनामी पारा देव किराना स्टोर्स के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग

7. मुरली साहू पिता स्व. बुधराम माहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जेवरा सिरसा, बार्ड क्र 08 सतनामी पारा पानी टंकी के पास चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग

8 नीरज जंघेल पिता मोतीराम जंघेल उम्र 35 वर्ष निवासी जयंती नगर अपना किराना दुकान के सामने सिकोलाभाठा दुर्ग थाना है।

आरोपीगणों के पास एवं फड़ से कुल नगदी रकम 221000 रूपये एवं 06 बंडल 52 पत्ती ताश, 11 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाइल जुमला कीमती 155000/- रूपये, एक मक्खी माईक्रो माईक कीमती 10000 रू व घटना स्थल के पास में एक XUV300 क्रमांक CG 07 CE 5203 कीमती 300000 रू जुमला कीमती 686000 रुपये जप्त की गई है।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक पारस चंद्राकर, आरक्षक अरविंद मेढ़े, आरक्षक बंटी सिंह एवं एसीसीयू से एएसआई गुप्तेश्वर यादव, पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक सगरी खाना, धनंजय वर्मा, प्रदीप ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button