खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IAS अभिजीत सिंह होंगे दुर्ग जिला नए कलेक्टर, 05 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश हुआ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को तबादला आदेश जारी कर 05 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। राज्य सरकार ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।

ज्ञात हो कि दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ती की गई है।

अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने।
अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।
रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त बने और स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला।
कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत सीईओ बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button