खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

दुर्ग, राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ की अन्य जिलों की 41 नाबालिग लड़कियों को बिहार पुलिस ने रेड लाइट एरिया से छापामार कार्यवाही कर किया रेस्क्यू

बिहार के रोहतास में रेड लाइट एरिया में पुलिस ने दबिश दी तो हड़कंप मच गया. अचानक पुलिस को देख लड़कियां भागने लगी. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 45 से ज्यादा लड़कियों को रेस्क्यू किया. वहीं 5 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है….

 

 

भिलाई/रोहतास। बिहार के रोहतास में गुरुवार की सुबह रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया से 41 नाबालिग लड़कियां और 3 लड़के को बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान कई डांसर मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है। 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। वहीं 3 लड़के बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं।

इसके साथ ही मौके पर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो लड़कियों के परिवार से कॉन्टैक्ट रखते थे।

लड़कियां पार्टी से जितना कमाती थीं, उस रकम से कुछ हिस्सा परिवार वाले को आरोपी दे देते थे। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

मामले में रोहतास SP रोशन कुमार ने सारनाथ एक्सप्रेस को बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर डांस और गलत काम करवाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर रेड की गई। बरामद की गई लड़कियां राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद सहित कई जिले की है।

पुलिस ने नटवार थाना क्षेत्र से छुड़ाए सभी लड़के-लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। इस दौरान सभी नाबालिग बच्चों की उम्र और अन्य चीजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button