छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग जिला के 03 आरोपी सहित कुल चार आरोपी नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार, 2930 नग टेबलेट बरामद

नशीली दवाई बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर, की गई वैधानिक कार्यवाही…चारो आरोपियों से कुल 2930 नग टेबलेट कीमती 7087.67 रूपये एवं बिक्री रकम 14170/- रूपये,प्रयुक्त ईक्को कार कीमती 2,50,000/- रूपये जुमला 2,71,257/-रूपये किया गया जब्त…

धमतरी। पुलिस थाना कुरूद को मोबाईल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला की मुखबिर से खेल मैदान कुरूद में एक ईक्को कार क० CG 28 K 1666 में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाई रखकर बिकी कर रहे है की सूचना पर पंचनामा तैयार कर हम० स्टाफ गवाहान को तलब कर उनके साथ खेल मैदान कुरूद मंच के पास घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश चंद्राकर, अमित कुमार यादव, राकेश मारकंडे, भुनेश्वर प्रसाद साहू को पकडा गया।

ईक्को कार क्र० CG 28 K 1666 की तलाशी लेने पर ALRIF-0.5 NR Alprazolam Tablets I.P. 0.5 MG की कुल 293 पत्ता टेबलेट प्रत्येक पत्ता में 10-10 नग टेबलेट भरा हुआ कुल 2930 नग टेबलेट (कुल वजन 1.465 ग्राम) कीमती 7087.67 रूपये एवं बिक्री रकम 14170/- रूपये एवं ईक्को कार क्र० CG 28- K-1666 कीमती 2,50,000/- रूपये जुमला 2,71,257/-रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर टेबलेट को सीलबंद किया गया है।

आरोपी 01. दुर्गेश चंद्राकर पिता भागवत चंद्राकर उम्र 24 वर्ष साकिन बजरंग चौक कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी 02. अमित कुमार यादव पिता स्व० द्वारिका यादव उम्र 28 वर्ष 03. राकेश मारकंडे पिता विरेन्द्र मारकंडे उम्र 23 वर्ष 04. भुनेश्वर प्रसाद साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष साकिनान गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग का कृत्य धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने स अपराध पंजीबद्ध कर,चारो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।

आरोपियों का नाम:
(01) दुर्गेश चंद्राकर पिता भागवत चंद्राकर उम्र 24 वर्ष साकिन बजरंग चौक कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी
(02) अमित कुमार यादव पिता स्व० द्वारिका यादव उम्र 28 वर्ष साकिन गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)
(03) राकेश मारकंडे पिता विरेन्द्र मारकंडे उम्र 23 वर्ष
साकिन गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)
(04) भुनेश्वर प्रसाद साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष साकिन गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)
का कृत्य धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब जुआ सट्टा,नशीली दवाई एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे थाना कुरूद से सउनि.कमिलचंद सोरी, प्रआर० जयप्रकाश कन्नौजे, महेश साहू हेमंत सिन्हा, त्रिवेंद्र सिरमौर सहित थाना कुरूद का विशेष योगदान रहा।

 एसडीओपी कुरूद, रागिनी मिश्रा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button