छत्तीसगढ़फीचर्ड

झाड़फूंक के नाम पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार: दुष्कर्म से युवती हुई गर्भवती, बच्चे को दिया जन्म

झाड़ फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, आरोपियों को भेजा गया जेल…युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सामुहिक दुष्कर्म करने के 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…दुष्कर्म करने से युवती गर्भवती हो गई एवं बच्चे को जन्म दी है…

 

जशपुर। थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक 28 वर्षीय अविवाहित युवती ने दिनांक 17.03.2025 की रात्रि में थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह घर-गृहस्थी का कार्य करती है। पिछले साल इसके पेट में अचानक दर्द होता था तो यह मेडिकल दुकान से दवाई लेकर खा रही थी, परंतु कोई सुधार नहीं हो रहा था। युवती ने अपने पेट दर्द की परेशानी को जुलाई 2024 में परिचित दिलेश्वर यादव उर्फ दिले को बताई थी, तब उसके द्वारा जड़ी-बूटी वाला दवाई बनवा दूंगा कहा गया था।

दिनांक 25.07.2024 के शाम लगभग 07 बजे दिलेश्वर यादव उर्फ दिले घर के पास प्रार्थिया से मिला और बताया कि जड़ी-बूटी वाला दवाई बन गया है, उसे धाम के पास ही जाकर पीना पड़ेगा कहकर अपनी स्कूटी में बैठाकर एक झोपड़ीनुमा धाम के पास ले गया वहां पर किशोर पण्डा पहले से मौजूद था।

उन्होनें युवती को एक गिलास में दवाई है पीना पड़ेगा बोलने पर युवती उसे पी गई, फिर नशा जैसे लगने लगा एवं जमीन में गिर गई, उसके बाद उन दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और धमकी दिये कि किसी को बताना नहीं अन्यथा पूरे परिवार को मारकर खत्म कर देंगें, प्रार्थिया डर से दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई।

उनके दुष्कर्म करने से पीड़िता दिनांक 28.02.2025 को अंबिकापुर में एक लड़के बच्चे को जन्म दी है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बी.एन.एस. की धारा 70(1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना बगीचा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से दबिश देकर छिपे हुये प्रकरण के 02 आरोपी किषोर पण्डा एवं उसके सहयोगी दिलेष्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन भी जप्त किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 18.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आरक्षक विनोद यादव एवं सीएएफ बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button