Uncategorised

जल प्रयोगशालाओं को मिली 26 लाख रूपए से अधिक की मंजूरी, जल परीक्षण कार्यों में आएगी तेजी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में जल परीक्षण कार्यों में तेजी आएगी। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने राज्य में बेहतर जल प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कड़ी में जिला जल प्रयोगशाला में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए 26 लाख से अधिक रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला मुंगेली को 11.39 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी तरह जिला जल प्रयोगशाला कोरबा को 14.74 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उपरोक्त प्रयोगशालाओं में प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से एनएबीएल के अंतर्गत मान्यता प्राप्त करने के लिए लगने वाले आवश्यक उपकरण, ग्लासवेयर, रसायन आदि सामग्री क्रय की जा सकेगी। जिससे जल परीक्षण के कार्यों में तेजी आएगी।

Related Articles

Back to top button