दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जेवरा सिरसा क्षेत्र में घटित हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने घोषित किया था 10 हजार ₹ का ईनाम

भिलाई। दिनांक 29.03.2025 को प्रार्थी परीक्षा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोना उर्फ आकाश मजूमदार ने फोन कर मेरे बेटे अवतार मरकाम को दुर्ग बायपास रोड स्थित इंदर ढाबा बुलाया था जहॉ आकाश मजूमदार उर्फ सोना अपने साथी दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान, होरीलाल पटेल उर्फ बाती के साथ मिलकर अवतार मरकाम को जान से मारने की नीयत से गाल, कान, सीने में धारदार हथियार से हमाल कर हत्या कर दी है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगॉव में अपराध क्रमांक 104/25, धारा धारा 103(1), 3(5) बी एन एस पजींबद्व कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन, एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसीसीयु, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल निरीक्षण कर घटना के संबंध में गवाह विकास सिंह परमार से पूछताछ कर आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर घटना कारित करने वाले सभी आरोपियों को चिन्हाकित कर पता तलाश बाद आरोपी अकाश मजुमदार उर्फ सोना, मुकेश चौहान उर्फ चिरा, अमन साहू उर्फ मशान साहू एवं होरी लाल पटेल उर्फ बाती को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है एवं प्रकरण के अन्य फरार आरोपी दीपक ठाकुर एवं अपराधिक षडयंत्र में शामिल मुकेश्वर साहू उर्फ राजा साहू जो आरोपी दीपक ठाकुर को भागने में मद्द कर रहा था।

जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा था। फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों की पतासाजी कर जिले के सरहदी ईलााकें रायपुर, धमतरी, बालोद मे दबिश दी जा रही थी इस दौरान मुखबिर से आरोपी दीपक ठाकुर एवं राजा साहू के रूआंबांधा बस्ती में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर आरोपी दीपक ठाकुर एवं राजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि पूर्ण बहादूर, सउनि गुप्तेश्वर, प्र.आर प्रदीप सिंह, आरक्षक अनूप शर्मा, कोमल राजपूत, शिव मिश्रा, धीरेन्द्र यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी:- 01 दीपक ठाकुर पिता केवल ठाकुर उम्र 27 साल, निवासी सिकोला भाठा दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

02 मुकेश्वर साहू उर्फ राजा साहू पिता नरेन्द्र कुमार साहू, उम्र 29 साल, साकिन जयन्ती नगर, प्रगति नगर फेस -2, कर्मा भवन के पास, वार्ड 16, दुर्ग, जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button