Uncategorised

महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ने “WALK FOR A CAUSE” का किया आयोजन, 03 किलोमीटर का किया वाॅक

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 07 मार्च 2021 दिन रविवार को प्रातः 07ः00 बजे “WALK FOR A CAUSE” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत् मरीन ड्राईव तेलीबांधा रायपुर से घड़ी चैक (आना-जाना) तक 03 किलोमीटर का वाॅक किया गया।
वाॅक कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुश्री छाया वर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढ़ेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर आनंद छाबड़ा सपत्निक, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव सपत्निक, निदेशक ई.ओ.डब्ल्यू./ए.सी.बी. आरिफ एच शेख, कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस भारतीदासन, जिला पंचायत सी.ई.ओ. डॉ. गौरव सिंह, राज्यपाल एडीसी आईपीएस त्रिलोक बंसल, अति. पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), रायपुर पुलिस के आला अधि./कर्म., महिला संगठन, खेल संगठन सहित आमजन के लगभग 06 – 07 हजार लोग शामिल हुये।
वाॅक के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के साथ ही माॅस्क का प्रयोग किया गया। रायपुर पुलिस की इस मुहिम में शामिल लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी – भूरी प्रशंसा की और इस प्रकार के आयोजन को लोगों ने सराहा। रायपुर पुलिस का यह अभियान सफल रहा। इस मुहिम में जुड़े लोगों द्वारा महिलाओं के खिलाफ सहिष्णुता पूर्वक अपराध के लिए हमारे साथ चलो (WALK WITH US FOR ZERO TOLERANCE CRIME AGAINST WOMEN) का पालन करने के संबंध में शपथ भी लिया गया। रायपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रायपुर पुलिस लगातार 24 घंटे महिलाओं एवं आम जनता की सुरक्षा एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button