दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश वाला फ्लैक्स चोरी, अपराध दर्ज

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कोसा नाला पाथवे पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वहां पर दिनांक 02 अप्रैल को 110 बाई 8 का फ्लैक्स लगाया गया था।

03 अप्रैल को देखने में मिला कि अज्ञात चोरों द्वारा पूरे 110×8 फिट का फ्लेक्स को काट कर हटा दिया गया है। इधर उधर देखने पर भी नहीं मिला उस फ्लेक्स में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा था।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेश पर सुपेला पुलिस थाना में जोन 01 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न कुमार तिवारी द्वारा शिकायत लिखित में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह भी शिकायत की गई थी कि उद्यानों में लगे फैसिंग वायर, लोहे के ग्रील, बाउंड्रीवाल, नगर निगम के मोटर पंप में लगे केबल वायर को भी चोरों द्वारा काट लिया जा रहा है।

सुपेला थाने के इंचार्ज राजेश मिश्रा को बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह सुरक्षा गार्डन लगाना संभव नहीं है। पुलिस द्वारा करवाई किया जाना आवश्यक है। इस पर श्री मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालो के उपर पुलिस शक्ति बरतेगी, ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी और जेल भी भेजे जायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button