देश-दुनियाफीचर्ड

103 साल की दादी को लगा कोरोना का टीका, बनीं वैक्सीन लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला

नईदिल्ली (ए)। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चालू है, जिसे अब आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। मंगलवार को बेंगलुरु में 103 साल की महिला ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, इसी के साथ ही जे कमेश्वरी वैक्सीन लेनी वाली भारत की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड -19 टीकाकरण में अब तक 2.40 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंगलवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये आंकड़े साझा किए।

केंद्र सरकार राज्यों में कोविड -19 टीकाकरण अभियान को तेज करने पर जोर दे रही है क्योंकि सरकार ने 1 मार्च से टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। इस चरण में, 60 वर्ष से अधिक आयु के और गंभीर बिमारियों से लिप्त 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग कोविड -19 वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और खुराक प्राप्त कर सकते हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को शाम 7 बजे तक आई अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 2,40,37,644 वैक्सीन खुराक दी गईं। रिलीज में कहा गया. इनमें 71,13,801 स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 38,51,808 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक ली है, 69,02,006 फ्रंट लाइन कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू) जिन्होंने पहली खुराक ली है और 4,44,199 एफएलडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, 45 से अधिक आयु वर्ग के 8,00,287 लाभार्थीऔर 60 वर्ष से अधिक आयु 49,25,543 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण के 53 वें दिन मंगलवार शाम 7 बजे तक कुल 10,28,911 वैक्सीन की खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा, “जिनमें से 7,98,354 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया था और 2,30,557 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी।”

Related Articles

Back to top button