पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली…
मुल्लांपुर (ए)। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट हासिल किए जबकि यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।
गेंदें | खिलाड़ी | टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|---|
30 | क्रिस गेल | आरसीबी | पुणे वॉरियर्स इंडिया | बेंगलुरु | 2013 |
37 | यूसुफ पठान | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 2010 |
38 | डेविड मिलर | किंग्स इलेवन पंजाब | आरसीबी | मोहाली | 2013 |
39 | ट्रेविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद | आरसीबी | बेंगलुरु | 2024 |
39 | प्रियांश आर्या | पंजाब किंग्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुल्लांपुर | 2025 |
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने क्विंटन डिकॉक का विकेट जल्दी गंवा दिया था जो 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुनील नरेन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की। हालांकि, दिग्वेश राठी ने नरेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नरेन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहाणे इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रहाणे और वेंकटेश अय्यर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि केकेआर शायद इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन शार्दुल ने रहाणे को आउट कर केकेआर को बड़ा झटका दिया।