दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बठेना पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मृतको को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारजनों को 5 लाख की सहायता राशि देने के दिये निर्देश

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम बठेना पहुंचे और उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परिवार जनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button