इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और आठ रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया…
हैदराबाद (ए)। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।
246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की सलामी जोड़ी अपने रंग में नजर आई। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 171 रन की विशाल साझेदारी हुई। यह हैदराबाद के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी द्वारा निभाई गई दूसरी बड़ी साझेदारी है। इस मामले में शीर्ष पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 2019 में आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की पार्टनरशिप की थी।
अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
गेंदें | खिलाड़ी | टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|---|
30 | क्रिस गेल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पुणे वॉरियर्स इंडिया | बेंगलुरु | 2013 |
37 | यूसुफ पठान | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई इंडियंस | ब्रेबोर्न, मुंबई | 2010 |
38 | डेविड मिलर | किंग्स इलेवन पंजाब | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मोहाली | 2013 |
39 | ट्रैविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | 2024 |
39 | प्रियांश आर्या | पंजाब किंग्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुल्लापुर | 2025 |
40 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | पंजाब किंग्स | हैदराबाद | 2025* |
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
साझेदारी | बल्लेबाज | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|
185 | जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | हैदराबाद | 2019 |
171 | अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड | पंजाब किंग्स | हैदराबाद | 2025 |
167 | अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड | लखनऊ सुपर जाएंट्स | हैदराबाद | 2024 |
160 | जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर | पंजाब किंग्स | दुबई | 2020 |
आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें
लक्ष्य | रनचेज करने वाली टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|
262 | पंजाब किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 2024 |
246 | सनराइजर्स हैदराबाद | पंजाब किंग्स | हैदराबाद | 2025* |
224 | राजस्थान रॉयल्स | पंजाब किंग्स | शारजाह | 2020 |
224 | राजस्थान रॉयल्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 2024 |
219 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | दिल्ली | 2021 |