छत्तीसगढ़फीचर्ड

नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से 25 लाख रुपए से अधिक की रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

 

आरोपियो द्वारा बिलासपुर नगर पालिका निगम में अलग अलग पद में नौकरी लगाने के नाम से लिया गया था रुपया..आरोपी के द्वारा फर्जी नियुक्ति प्रमाण भी प्रदान किया गया था लोगों को…

 

जांजगीर चांपा। आरोपी विजय आशिकर एवं रंजना आशिकार के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399/ रू /- (पच्चीस लाख, पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रूपये) का ठगी किया गया है उक्त रुपए को विजय आशिकर के द्वारा अपने एवं अपने पत्नी के खाता में लिया था।

आरोपी के द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रार्थी एवं गवाहों को दिया था जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420,467,468, 201,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय आशिकर उम्र 34 साल निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण एवं उसकी पत्नी रंजना को बिलासपुर से पकड़ा गया।

जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने ठगी के रकम को पिछले 2 साल में खाने पीने व घर बनवाने के खर्च करना बताया, आरोपी के द्वारा अपने लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति प्रमाण तैयार कर दिया था एवं ई मेल से के माध्यम से भी भेजा था।

प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियों से लैपटॉप एवं मोबाइल को बरामद किया गया है आरोपीयो के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 15.04.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर. विजय निराला, महिला आरक्षक सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button