खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

AIIMS दुनिया का 97वां और देश का पहला सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची जारी

न्यूज वीक और स्टेटिस्टा ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची जारी की। इसमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में 2024 में वैश्विक स्तर पर 97वां सर्वश्रेष्ठ अस्पताल नामित किया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। एम्स दुनिया का 97वां और देश का पहला सर्वश्रेष्ठ अस्पताल बन गया है। बृहस्पतिवार को जारी दुनियाभर के अस्पतालों की सूची में एम्स को 97वां स्थान मिला। जानकारी के मुताबिक न्यूज वीक और स्टेटिस्टा ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची जारी की। इसमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में 2024 में वैश्विक स्तर पर 97वां सर्वश्रेष्ठ अस्पताल नामित किया गया है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने, चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने और लाखों लोगों को किफायती उपचार देने के कारण यह रैंक मिला।

न्यूज वीक-स्टेटिस्टा ने रोगी संतुष्टि, नैदानिक परिणामों, स्वच्छता मानकों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सिफारिशों के आधार पर 30 देशों के 2,400 से अधिक अस्पतालों का मूल्यांकन किया।

इसमें एम्स दिल्ली शीर्ष-100 स्थान में शामिल हुआ। एम्स 1956 में अपनी स्थापना के बाद से अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और अत्यधिक कुशल चिकित्सा पेशेवरों की मदद से इलाज कर रहा है। वहीं एम्स देश में पहले संस्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button