छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी स्कीम चलाकर 6.83 लाख रुपए का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी नेभन कुमार ताम्रकार ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ऋषभ गोयल निवासी नेवरा का जो खरोरा में ऋषभ ऑटो मोबाईल्स में एक स्कीम चलाया है जिसमें 2500 रुपये हर महीना जमा करना है।

उसके बाद में 24 माह पूर्ण होने के बाद एक साथ 60 हजार रुपये वापस मिलेगा और यदि पैसा नहीं चाहिये तो एक टीवीएस कंपनी का दोपहिया वाहन मिलेगा तथा हर माह एक लक्की ड्रा निकाला जायेगा।

जिसमें जिस व्यक्ति का नाम निकलेगा उसे उसी माह नगद 60,000/रू अथवा एक टीवीएस कंपनी का दोपहिया वाहन दिया जायेगा कि ऋषभ गोयल के द्वारा स्कीम का पालन न करते हुये प्रार्थी एवं अन्य लोगो को उक्त स्कीम के बारे में बताकर झुठा प्रलोभन देकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्वेश्य से छलपूर्वक पैसा जमा करवाकर कुल 6,83,500/रुपये प्राप्त कर धोखाधडी किया है।

रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी ऋषभ गोयल को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

आरोपी- ऋषभ गोयल उर्फ चिन्टू पिता दीपक गोयल उम्र 30 साल, साकिन वार्ड क्र. 12 श्याम मंदिर के पास नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छग।

थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छग
अपराध क्रमांक – 137/2025 धारा 318(4), बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button