खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगांव रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने किया पदभार ग्रहण

राजनांदगांव। छग शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेश दिनांक 20.04.2025 के अनुसार राजनांदगांव रेंज के तीसरा पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अभिषेक शांडिल्य को नियुक्त किया गया है। अभिषेक शांडिल्य 2007 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो परीवीक्षा अवधि में जिला रायपुर में वर्ष 2008 में कार्यरतू रहे हैं।

इसके उपरांत वर्ष 2009-2010 में सहायक पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा, वर्ष 2010-2011 में एसडीओपी गरियाबंद, वर्ष 2011 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा जिला दुर्ग, वर्ष 2011-2014 में पुलिस अधीक्षक सुकमा, वर्ष 2014 से 2016 तक पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, वर्ष 2016-17 में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, लेखा-कल्याण, पु०मु०रायपुर, वर्ष 2017-2018 में राज्यपाल के परिसहाय रहे हैं।

तत्पश्चात् वर्ष 2018 से 2024 तक केन्द्रीय प्रतिनियुक्त में सीबीआई, सीबीआई में प्रतिनियुक्ति के दौरान ही वर्ष 2021 में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पदोन्नत्ति प्रदान की गई है। वर्ष 2024 में प्रतिनियुक्ति से वापसी उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ रहे हैं, वर्ष 2025 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होकर कानून व्यवस्थ, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में कार्यरत थे, स्थानांतरण पर राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव आकर अपना पदभार ग्रहण किया।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

जिसके पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित अधिकारियों से जिले के संबंध में सामान्य चर्चा कर कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

इस अवसर पर तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आँप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता वागवानी, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, प्रशिक्षु आईपीएस थाना प्रभारी लालबाग ईशू अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button