फीचर्डविविध

विराट कोहली के नाम हुआ कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज रिकी पोटिंग को पछाड़ा

नईदिल्ली (ए)। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में जीरो पर आउट होने की निराशा से उबरते हुए 73 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 49 गेंद का सामना किया जिसमें पांच चौके और तीन छक्के जड़े थे। कोहली ने 18वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन की गेंद को छक्के के लिए पहुंचाकर टीम को जीत पर मुहर लगा दी। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने कप्तानी का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि किंग कोहली के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 12 हजार रन बनाने के लिए कुल 226 पारियां खेली हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम था, जिन्होंने इतने रन बनाने के लिए 282 पारियां ली थीं। इसके अलावा अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं और वह ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Related Articles

Back to top button