छत्तीसगढ़फीचर्ड

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर थाना भाटापारा ग्रामीण का किया आकस्मिक निरीक्षण

बदमाशों पर सख्ती और आमजनो को राहत पहुंचाने के निर्देश…मालखाना का निरीक्षण कर लंबित माल का त्वरित निकाल हेतु दिया गया हिदायत…थाने के रजिस्टर, अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर के संबंध में ली गई जानकारी…पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी तन्मयता एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु समस्त पुलिस स्टाफ को किया गया प्रोत्साहित…

 

 

बलौदा बाजार। आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उनके द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई।

तत्पश्चात थाने में संधारित एमएलसी रजिस्टर, फैना रजिस्टर, गुण्डा/निगरानी चेक रजिस्टर, सस्पेक्ट रजिस्टर, अल्फाबेटिक रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, मुसाफिरी रजिस्टर आदि का सुक्ष्मता से अवलोकन कर पंजी का संघारण एवं इंद्राज करने के संबंध में जानकारी दी गई। बीट प्रभारियों को नियमित क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने बीट सिस्टम को दुरूस्त करने हिदायत दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मालखाना का निरीक्षण कर जप्ती माल का थाना में सही रखरखाव सहित संज्ञेय अपराध एवं असंज्ञेय मामलों के निकाल तथा थाना में जप्त माल एवं जप्त रकम का त्वरित निकाल करने के संबंध मे हिदायत दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी से थाने के रजिस्टर, थाने के अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर के संबंध मे जानकारी ली गई।

भावना गुप्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। वहीं अपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि बदमाशों के गुंडा रजिस्टर खोलने के अलावा जिला बदर की कार्रवाई के लिए भी जिलाधीश को प्रतिवेदन भेजे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण समस्त पुलिस स्टाफ को पूरी तत्परता एवं तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button