छत्तीसगढ़फीचर्ड

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लाखों रूपये लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले 01 अंतर्राज्यीय सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थिया पूजा झा ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ई.एस.ए.एफ स्माल फाईनेस बैंक लिमिटेड शाखा देवेन्द्र नगर में ब्रांच मैनेजर के पद पर वर्ष 2022 से कार्यरत है। अनिल कुमार होतवानी निवासी मकान नंबर एफ-7 ब्लाक 7 चाण्डक्य काम्पलेक्स सेक्टर 03 देवेन्द्र नगर के द्वारा प्रार्थी के बैंक में दिनांक 18.04.2024 को बचत बैक खाता खुलवाया गया और दिनांक 18.04.2024 एवं 25.04.2024 को 02-02 गोल्ड लोन कुल 10 नग सोने की चूडी कुल वजनी 208.80 ग्राम बैंक में जमा कर कुल रकम 10,05,738/रूपये का लोन लिया गया था।

अनिल होतवानी द्वारा गिरवी रखे गये सोने के चूडी को बैक के इंटर्नल आडिट किये जाने पर नकली सोने का चूडी होना बताया गया तब प्रार्थी द्वारा अन्य ज्वेलर्स से भी तस्दीक कराया गया जिनके द्वारा भी नकली सोना होना बताया गया। इस प्रकार अनिल होतवानी के द्वारा बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लोन प्राप्त कर धोखाधडी किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 78/25 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.) तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी अनिल कुमार होतवानी को पकड़कर पूछताछ करने आरोपी अनिल होतवानी द्वारा अपने साथी विक्की बाधवानी के साथ मिलकर नकली सोना को उक्त बैंक सहित कई अन्य बैंकों में गिरवी रखकर लोन प्राप्त करना तथा नकली सोना को आगरा (उ.प्र.) निवासी गौरव वर्मा से क्रय कर लाना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी विक्की बाधवानी एवं गौरव वर्मा की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाईल फोन, नकली सोना, रसीद एवं पासबुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 01. अनिल होतवानी पिता अमर होतवानी उम्र 46 वर्ष निवासी सेक्टर 03 म. न. 07 थाना गंज रायपुर।

02. विक्की बाधवानी पिता दिलीप कुमार बाधवानी उम्र 41 वर्ष निवासी अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर।

03. गौरव वर्मा पिता पुरन चंद्र वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी सोडा वाली गली पथवारी बेलन गंज थाना छत्ता जिला आगरा (उ.प्र.)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button