छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी में चयनित पूर्वा अग्रवाल को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली पूर्वा अग्रवाल के निवास जाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। आपकी सफलता से युवाओं को भी यूपीएससी जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और एसडीएम नंदकुमार चौबे ने पुष्पगुच्छ और शाल के साथ सुश्री अग्रवाल के माता-पिता एवं परिजनों का सम्मान किया।

पूर्वा अग्रवाल कहती है कि यह उनका तीसरा अटैम्प्ट था। इसके पहले उनका चयन आईपीएस की पद पर हुआ था। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग से लीव लेकर फिर से तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि 2021 से वह तैयारी कर रही हैं। उनके पिता छत्तीसगढ़ टेक्निकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर है।

उनकी बड़ी बहन एनआईटी से डबल मेडलिस्ट है और एसईसीएल में मैनेजर की पद पर पदस्थ हैं। पूर्वा अग्रवाल युवाओं से कहती है कि खुद पर विश्वास रखो और मेहनत करो, एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button