छत्तीसगढ़फीचर्ड

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट का गोरखधंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 5 युवक-युवतिया

पाॅइंटर ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया। 1500 रूपए में डील होने के बाद महिला दलाल के बताये मकान पर पाॅइंटर पहुंचा। देह व्यापार में शामिल महिला से बातचीत होने के बाद पाॅइंटर ने इसकी सूचना बाहर खड़ी पुलिस को दी…

 

 

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र के खूंटी पारा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया है। पुलिस को किराए के मकान पर देह व्यापार चलाने की शिकायत मिली थी. जिसे गंभीरता से लेते पुलिस ने पाॅइंटर भेजकर मौके से तीन महिला और दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी आकाश श्रीमाल के नेतृत्व में एक पाॅइंटर नियुक्त किया। पाॅइंटर ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया। 1500 रूपए में डील होने के बाद महिला दलाल के बताये मकान पर पाॅइंटर पहुंचा। देह व्यापार में शामिल महिला से बातचीत होने के बाद पाॅइंटर ने इसकी सूचना बाहर खड़ी पुलिस को दी।

इधर, पुलिस भी बिना देरी किये मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख देह व्यापार में शामिल महिलाएं और ग्राहक इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने भाग रही सेक्स वर्करों को दौड़ा कर पकड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,5, के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महिला दलाल द्वारा उन्हें बुलाया गया था।

पकड़े गये आरोपियों में (1) एपी प्रकाश एस उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार और (2) विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार शामिल है।

पकड़ी गई महिलाओं में 24 वर्ष, 26 वर्ष और 27 वर्ष की है। महिलाएं उड़ीसा और जगदलपुर की निवासी है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4,500 रु व 5 नग मोबाइल फोन को जब्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उ.नि. अरुण मरकाम, स.उ.नि. दिनेश उसेंडी, गोदावरी नागवंशी, सुजाता डोरा, प्र.आर. पवन श्रीवास्तव, प्रकाश मनहर, सुनील मनहर, आरक्षक प्रकाश नायक, विजय तिर्की, रामकुमार साय, म.आर. संध्या मंडावी, मोनिका नरेटी, संजू चतुर्वेदी, सविता खेस की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button