खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा: मांगी जा रही डोनेशन, रक्षा मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

देश में सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। रक्षा मंत्रालय की तरफ चेतावनी जारी की गई है कि, एक व्हाट्सएप संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। यह दावा भ्रामक है। उल्लिखित बैंक खाता सेना के आधुनिकीकरण या हथियार खरीद के लिए नहीं है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को चेतावनी जारी की कि व्हाट्सएप पर भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और घायल या शहीद सैनिकों के लिए दान मांगने वाला भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है। मंत्रालय ने इसे फर्जी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसे धोखाधड़ी संदेशों का शिकार न होने की अपील की।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक विशेष बैंक खाता खोला है। इसमें कैबिनेट निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव का मुख्य प्रेरक बताया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि संदेश में दिए गए खाता विवरण गलत हैं, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकार हो रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने युद्ध में शहीद या अक्षम सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। वर्ष 2020 में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष की स्थापना की गई थी। यह सक्रिय सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करता है। भारतीय सेना, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष के खातों का प्रबंधन करती है। लोग सीधे इस कोष में योगदान दे सकते हैं।

 

पीआईबी फैक्ट चेक ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस भ्रामक संदेश के बारे में सचेत किया। पीबीआईबी ने कहा- ‘एक व्हाट्सएप संदेश चल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक है। संदेश में उल्लिखित बैंक खाता भारतीय सेना के आधुनिकीकरण या हथियारों की खरीद के लिए नहीं है’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button