दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राजेन्द्र पार्क, शिक्षक नगर उद्यान, दादा-नानी पार्क 18 मार्च से आगामी आदेश तक बंद रखा जाएगा : दुर्ग आयुक्त

दुर्ग। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे व्दारा सार्वजनिक पब्लिक जगहों को बंद रखने निर्देशित किया गया है । तत्संबंध आयुक्त हरेश मंडावी ने आज राजेन्द्र पार्क, शिक्षक नगर उद्यान, दादा–दादी, नाना–नानी पार्क, को व्यवस्थित संचालित करने वाले अधिकारियों को आदेश देकर कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कल 18 मार्च 2021 से आगामी आदेश तक बंद रखें। आम जनता सर्वसाधारण को सूचित किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण का प्रकरण निरंतर बढ़़ रहा है ऐसे में मास्क का उपयोग, सेनेटाइजर का उपयोग और सोशल डिस्टेंस ही कोरोना संक्रमण का बचाव है इसे देखते हुए कल 18 मार्च से राजेंद्र पार्क दादा दादी नाना नानी पार्क और शिक्षक नगर उद्यान को आगामी आदेश तक के लिए बंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button