छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में ली बैठक, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर भी हुई चर्चा

रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सुशासन तिहार के अंतर्गत पुलिस विभाग में लंबित मामलों की जानकारी ली और जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस और राजस्व अमले को समन्वय बनाकर कार्य करने कहा।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने अवैध शराब, अवैध खनन और अवैध परिवहन पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और समस्त पुलिस अधिकारी अपने इलाकों में भ्रमण करें और सूचना तंत्र मजबूत रखें। आसामजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखें और कोई भी घटना होने पर तुंरत सुचना दें।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मीद सिंह ने सभी थानेदार से अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करने और कोई भी घटना होने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, निधि साहू, एडीएम देवेंद्र पटेल, एसडीएम, एडिश्नल एसपी एवं समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर ली अधिकारियों की बैठक: कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने नए कानून को लेकर बैठक ली। सभाकक्ष में राजस्व विभाग, पुलिस एवं जेल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारीगण और शासकीय अभियोजक उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को नए कानून की जानकारी रखने और हर शासकीय कार्यालय में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किताबें रखने कहा।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला अस्पताल और वहां के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की जानकारी ली। उन्होंने पीएम रिपोर्ट जल्द जारी करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल, मेकाहारा, एम्स में पेंडिंग बेड हेड टिकटों की जानकारी ली। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिस मामले में निर्धारित समय सीमा 60 या 90 दिन तय है, उनके चालान समय पर पेश किया जाएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निर्देश और सुझाव की समीक्षा के लिए बैठक ली जाएगी।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि बेड हेड टिकट का फार्मेट तैयार करें ताकि जल्द रिपोर्ट दी जा सके। उन्होंने मुलायजा रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट सौंपने कहा। रिपोर्ट की वजह से कोई केस लंबित हो तो तुरंत बताएं ताकि आगामी मीटिंग में उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि वे जल्द रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को सौंपने कहा। वहीं, तहसीलदार से थानों से आए रिपोर्ट बनाने कहा।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बैठक में प्रस्तुत हिट एंड रन रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तैयार कर लें ताकि ऑनलाइन गवाही आसानी से हो सके। नए कानून का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें और आमजनों को जीरो एफआईआर और ई-साक्ष्य एवं नए कानून के प्रति जागरूक करने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button