दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजयुमो ने सीएसवीटीयू यूनिवर्सिटी में होने वाले सेमेस्टर एग्जाम को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प देने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रशम दत्ता के नेतृत्व में छात्रों ने आज कलेक्टर परिसर में ऑनलाइन/ऑफलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों की मांग है कि परीक्षा का विकल्प ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में दिया जाए। दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया जिसमें लिखा गया है कि कोरोना महामारी वापस से विराट रूप ले रही है अतः छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सीएसवीटीयू यूनिवर्सिटी में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को ऑफलाइन या ऑनलाइन विकल्प चुना जा सके ऐसा मापदंड बनाया जाए, अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक दुबे, कोमल जयसवाल, सागर मांझी, अंकित ठाकरे, सागर राव हिमांशु, विकास, अब्दुल, साकिर सीपी एन्थोनी, साक्षी साहू, सपना चौधरी अंचल, सिमरन, निशा सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button