छत्तीसगढ़फीचर्ड

नालाबिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रात्रि गश्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा…नाबालिक से दुष्कर्म कर घूम रहा था बेपरवाह…पुलिस ने रात्रि गश्त में, घबराई नाबालिक बच्ची को देखकर, की पूछताछ…त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल…आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा 64(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध…

 

 

जशपुर। दिनांक 05.05.25 को थाना कासांबेल थाना पुलिस की रात्रि गस्त टीम, गस्त पर थी कि रात्रि करीब 2:30 बजे गस्त टीम को एक नाबालिक लड़की घबराई हालत में मिली थी, जिसे महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका ने बताया कि वह एक शादी कार्यक्रम में गई थी।

शादी कार्यक्रम से घर वापस लौटते वक्त एक अस्मित लकड़ा नाम का एक लड़का, उसे घर पहुंचा देता हूँ कहकर, अपनी स्कूटी में बैठाकर सुनसान जगह में ले गया एवं उसके मना करने के बावजूद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया है। किसी को इस बारे में न बताने की धमकी देकर भाग गया है।

पुलिस के द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पीड़िता के माता- पिता को दी गई तथा नाबालिक पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश में थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा 64(1) व 4  पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिक पीड़िता की निशानदेही पर आरोपी की पतासाजी हेतु एक पुलिस की टीम गठित की गई।

पता साजी के दौरान मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से,पुलिस की टीम के द्वारा चंद घन्टे के भीतर घटना के आरोपी अस्मित लकडा को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अस्मित लकड़ा, उम्र 22 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मामले की विवेचना एवं त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी में डी.एस.पी. विजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कासांबेल उप.निरी. सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे ,महिला आरक्षक मधु मीणा, सैनिक लोयेस टोप्पो व जोगेन्दर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकार के अपराध में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button