फीचर्डविविध

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा-IPL में भी करूंगा ओपनिंग

अहमदाबाद (ए)। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को भी 3-2 से अपने नाम किया। कप्तान विराट कोहली ने  निर्णायक मुकाबले में मिली जीत का क्रेडिट सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर को दिया। विराट ने पाचंवें टी20 मैच में किफायती गेंदाबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार की भी जमकर तारीफ की। टॉस गंवाने के भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कोहली की 80 रनों की नाबाद पारी और रोहित शर्मा की 64 रनों की तूफानी इनिंग की बदौलत महज 2 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विराट कोहली ने इस मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में तीन मैचों में 70 से ज्यादा रन बनाए है। ये पहली बार है कि किसी बल्लेबाज ने टी20 सीरीज में तीन मैचों में 70 रन से ज्यादा बनाए हैं।  विराट कोहली ने इस मैच में बतौर कप्तान 1463 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को पीछे छोड़ा। फिंच के नाम बतौर कप्तान 1462  रन हैं। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के नाम 1383 रन है। विराट कोहली ने 52 गेंदों में 80 रन नॉटआउट बनाए।

इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने पांचवे मैच में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मलान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा।

विराट ने मैच के बाद बताया कि वह टी20 में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं अब आईपीएल में भी पारी की शुरुआत करने वाला हूं। मैंने कई पॉजिशन पर बैटिंग की है, लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारे पास सॉलिड मिडिल ऑर्डर है। मैं निश्चित तौर पर रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करना चाहूंगा।’ रोहित और कोहली पांचवें टी20 मैच में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर उतरे और दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 8.6 ओेवर में 94 रन जोड़े। इससे पहले बाकी के चार मैचों में भारत की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही थी।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए। रोहित शर्मा ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड बना लिया। रोहित शर्मा ने 40 रन बनाते ही मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया। रोहित के अब टी20 में 2864 रन हो गए हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button