खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हमारा काम लक्ष्य पर निशाना साधना है, लाशें गिनना नहीं: भारतीय सेना

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए…

 

नईदिल्ली (ए)। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर लगातार फायरिंग की। पड़ोसी देश ने सात मई को आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद लगातार उकसावे की कार्रवाई की। पड़ोसी देश की सेना के नापाक इरादे उस समय भी जाहिर हो गए, जब डीजीएमओ स्तर पर सीजफायर को लेकर बनी सहमति के बावजूद फायरिंग जारी रही। भारतीय सेना के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने साफ किया है कि अगर आज भी पाकिस्तान ने ऐसा ही दुस्साहस किया तो सेना माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भारतीय सेना के पांच जवानों का भी बलिदान हुआ।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि हमारा उद्देश्य आतंकी शिविरों को ठिकाना बनाना था और बाद की हमारी कार्रवाई सिर्फ पाकिस्तान के उकसावे के जवाब में थी। इस वजह से पाकिस्तान के डीजीएमओ से उनकी पहल पर बातचीत की गई। हालांकि, अपेक्षित रूप से पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। संघर्ष विराम का उल्लंघन होने पर सेना के कमांडरों को जवाब देने की खुली छूट दी गई है। हमारा काम लक्ष्य पर निशाना साधना है, लाशें गिनना नहीं है।

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा 8-9 मई की रात को, पाकिस्तान ने सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान भेजे। बड़े पैमाने पर बुनियादी सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के कई असफल प्रयास किए गए। पाकिस्तान ने जब नियंत्रण रेखा पर फिर से उल्लंघन किया तो भारत ने आर्टिलरी फायरिंग से मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय सेना ने किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय सीमा में नहीं घुसने दिया, लेकिन इस समय इतना जरूर कह सकते हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अत्याधुनिक विमानों को मार गिराया।

9 और 10 मई की रात को भी पाकिस्तान ने एयरफील्ड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की। थलसेना और वायुसेना की समेकित वायु रक्षा प्रणाली की वजह से हर हमले को नाकाम कर दिया गया। भारत की गोलाबारी में पाकिस्तान की सेना के 35-40 जवान मारे गए।

तीनों सेनाओं के अधिकारी जब प्रेस ब्रीफिंग करने पहुंचे तो ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति चलाई गई। इसके माध्यम से भी भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बैकग्राउंड संगीत का इस्तेमाल किया गया वह- शिव तांडव स्तोत्र का है। एयरमार्शल एके भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर जानकारी दी।

पाकिस्तान के इन ठिकानों पर हमले किए
एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने भारत के सैन्य अभियानों के असर की विस्तृत वीडियो भी दिखाई। जिन ठिकानों पर हमले किए, उनके नाम पर एक नजर:

  • पसरूर एयर डिफेंस रडार
  • चुनियन एयर डिफेंस रडार
  • आरिफवाला एयर डिफेंस रडार
  • सरगोधा एयरफील्ड
  • रहमियार खान एयरफील्ड
  • कलाला एयरफील्ड (नूर खान)
  • सुक्कुर एयरफील्ड
  • भोलारी एयरफील्ड
  • जैकोबाबाद एयरफील्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button