छत्तीसगढ़फीचर्ड

100 किलो से अधिक के मादक गांजा सहित ट्रक जप्त, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

थोड़ी ही देर में एक संदिग्ध ट्रक घाटी की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जब गहन तलाशी ली गई, तो वाहन के केबिन के ऊपर छिपाकर रखी गई 4 बोरियों में कुल 96 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इनका कुल वजन 1 क्विंटल (101.07 कि.ग्रा.) पाया गया…

 

 

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चिल्फी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

दिनांक 13.05.25 को थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक RJ17GC9591 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर कवर्धा-चिल्फी-झिरमघाट मार्ग से जबलपुर (म.प्र.) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को भांपते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काल थाना चिल्फी के सामने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई।

थोड़ी ही देर में एक संदिग्ध ट्रक घाटी की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जब गहन तलाशी ली गई, तो वाहन के केबिन के ऊपर छिपाकर रखी गई 4 बोरियों में कुल 96 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इनका कुल वजन 1 क्विंटल (101.07 कि.ग्रा.) पाया गया।

ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम–

1. सांवरिया वर्मा पिता बालचंद वर्मा उम्र 34 वर्ष
2. होकम सिंह सोंधिया पिता बने सिंह उम्र 28 वर्ष
3. कुमेर सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 29 वर्ष
(तीनों निवासी ग्राम छतरपुरा एवं मेनाखेड़ी, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़, म.प्र.) बताया।

पूछताछ में इन तस्करों ने अवैध गांजा ओडिशा से लेकर आने और मध्यप्रदेश के जबलपुर क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना स्वीकार की। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹20 लाख रुपए तथा ट्रक की कीमत ₹20 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल ₹40 लाख रुपए का अवैध मादक माल पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 74/25 धारा 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कबीरधाम पुलिस स्पष्ट रूप से चेतवानी देती है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं
यह कार्रवाई न केवल कबीरधाम पुलिस की सजगता और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है, बल्कि नशे के खिलाफ जिले में Zero Tolerance की नीति को भी दृढ़ता से सामने रखती है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना चिल्फी की टीम की सराहनीय भूमिका रही: थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, स उ नि बीरबल साहू, आर. सुनील मेरावी, पंकज यादव, संतोष साहू, आंसू तिवारी, मो. इरफ़ान, पप्पू पनागर एवं टीम द्वारा सतर्कता व सूझबूझ से की गई यह कार्रवाई निश्चित ही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक कड़ा और प्रभावी संदेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button