दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्पंज आयरन कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए से अधिक का सामान जप्त

भिलाई। प्रार्थी प्रवीण दत्त शर्मा सुविधि इस्पात रसमड़ा चीफ कमर्शियल आफिसर के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 09.05.2025 के 10.02 बजे रात्रि से दिनांक 10.05.2025 के दोपहर 02.16 बजे के मध्य ट्रक कमांक CG04MC6647 के ड्रायवर अमन सिंह व सुविधि इस्पात कंपनी के माल लोडिंग स्टॉफ निखिल राजपूत तथा मुकेश निषाद कंपनी के कर्मचारी होते हुये भी सभी संगठित होकर एक राय होकर बेईमानीपूर्वक ट्रक में भरे हुये कांटाशुदा स्पंज आयरन 49.56 टन के अतिरिक्त कंपनी की जानकारी के बगैर चोरी छिपे कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुये 5.24 टन स्पंज आयरन कीमती 1,20,630 रूपये को ट्रक में अधिक भरकर कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाया गया। रिपोर्ट पर अपराध कमांक 161/2025 धारा 316 (4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर कंपनी में स्पंज आयरन लोड करने वाले दोनों आरोपी निखिल राजपूत तथा मुकेश निषाद को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा आरोपी ट्रक कमांक CG04MC6647 के चालक अमन सिंह के सांथ मिलकर कंपनी से नियत मात्रा से अधिक स्पंज आयरन को अवैध लाभ अर्जित करने के लिये ट्रक में लोड कर गबन करना बताये।

जिसके लिये प्रत्येक ट्रीप के लिये ट्रक चालक अमन सिंह द्वारा 10-10 हजार रूपये देना जो यह कार्य पिछले दो तीन महीनों से करना बताया गया मिले हुये रकम को खा पीकर खर्च करना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

घटना में प्रयुक्त ट्रक स्पंज आयरन सहित को बरामद कर जप्त किया गया है। फरार ट्रक चालक की पतासाजी की जा रही है

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे व सऊनि रेमन साहू आरक्षक ऋषि यादव अंजोरा, प्रधान आरक्षक मेघराज चेलक आरक्षक अश्वनी एवं राजकुमार चंद्रा एसीसीयू की भूमिका उल्लेखनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी: 1.निखिल राजपूत, 2.मुकेश निषाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button