दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इनोवा में बैठकर हुक्का पीते 5 नशेड़ी गिरफ्तार; हुक्का पाट, फ्लेवर के पैकेट बरामद

भिलाई। दिनांक 14.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि यातयात कार्यालय के सामने मेन रोड सुपेला में एक इनोवा कार के अंदर कुछ व्यक्ति हुक्का पी रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दिया गया।

इनोवा कार में अनिकेत नायक, ऋषभ कुमार जैन, दीपक गुप्ता, दुर्गेश कुमार घृतलहरे, आयुष सोनी मिले, जिनके कब्जे से एक पुरानी इन्नोवा कार सीजी 07 बी.एच 9500 एक पुराना हुक्का पाईप जिसके दोनों किनारे लकड़ी का हुक्का लगा, एक पुराना स्टील का हुक्का पार्ट, एक पुराना कांच का मटकी, एक हुक्का पार्ट सीलबंद, एक हुक्का हर्बल फ्लेवर का पैकेट, एक पैकेट कोक एक पैकेट कोक खुला, एक पैकेट खुला पेपर को सभी आरोपीयान एक दूसरे का हुक्का आदान प्रदान कर पी रहे थे।

आरोपियों के विरुद्ध अप.क. 543/2025 धारा 21(2) कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर इनके कब्जे से विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि प्रदीप तिवारी, आर. कुलदीप शुक्ला की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी-
1- अनिकेत नायक
2- ऋषभ कुमार जैन
3- दीपक गुप्ता,
4- दुर्गेश कुमार घृतलहरे
5- आयुष सोनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button