दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कक्षा 12वीं सीबीएसई में शारदा विद्यालय, रिसाली का परीक्षा परिणाम 98.5 प्रतिशत रहा

भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 का परिणाम दिनांक 13.05.2025 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय, रिसाली ने हमेशा की तरह कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2024 – 25 में इस विद्यालय की कक्षा बारहवीं सेे कुल 131 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम 98.5 प्रतिशत के साथ बेहतरीन रहा।

योगिता 97% प्राप्त कर (भूगोल 100 , इतिहास 98, राजनीति शास्त्र 97, अर्थशास्त्र 97, अंग्रेजी 93) शाला में प्रथम स्थान , रिया कुर्रे 92.6% द्वितीय स्थान पर , तहज़ीब रजविया 90.6% तृतीय स्थान , आयशा इकबाल अंसारी 90.2% ,चतुर्थ स्थान स्थान पर रहें।

भूगोल में 100, अंग्रेजी, बिजनेस स्टडी, इतिहास, कम्प्यूटर साइंस में 98 , अर्थशास्त्र में 97, हिन्दी , आई.टी. 96, योगा 95, गणित 94, जीवविज्ञान, एकाउन्टस 93, पी.ई 91, मार्केटिंग, रसायन में 90,ं भौतिक 78 सर्वोत्तम अंक रहे।

उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्या एवं संबंधित शिक्षको को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की । विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, शारदा विद्यालय, रिसाली से मैनेजर ममता ओझा, विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शेष्टी राव , गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर , प्रतीक ओझा, वनिता ओझा, ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों कोे बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीे।

शिक्षक- शिक्षिकाओं में निशा गुप्ता, अनुपमा सिंह, मीना शर्मा, डॉली, रूना दास, अवनि चौरसिया, चारूश्री शर्मा, विनीता सिंह, निकिता वामनकर यादव, मुक्ता साह, सचि वाडनेरकर , प्रवीणा राव , सान्या कैकशा, शेशांक गुप्ता, प्रीति सिंह, आर्या शैलेंद्री एवं अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी सामूहिक रूप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों कोे बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button