छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP राजेश अग्रवाल ने जनरल परेड की ली सलामी, कर्मचारियों को फिट रहकर बेहतर कार्यशैली बनाये रखने के दिए निर्देश

अंबिकापुर। रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज दिनांक 16/05/25 को आयोजित जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा ली गई, परेड की सलामी पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन के टोली वार ड्रिल कराकर अधिकारियो/कर्मचारियों को फिटनेस पर ध्यान रखकर बेहतर कार्यशैली बनाये रखने के निर्देश दिए गए।

परेड के निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।

गर्मी के दिनों मे गैस लीकेज एवं सिलेंडर मे आग लगने वाली घटनाओ पर बेहतर रिस्पॉन्स करने हेतु नगर सेना एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग से प्रशिक्षित टीम की निगरानी मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को आग बुझाने का मॉक ड्रिल कराया गया, ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करना एवं अग्निशमन सेवाओं की प्रतिक्रिया छमता का परीक्षण करना था।

प्रशिक्षित टीम द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को गैस की आग बुझाने के लिए आवश्यक उपकरणों एवं तकनीको का प्रदर्शन किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जनरल परेड के दौरान नगर सेना कार्यालय अम्बिकापुर के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा आगजनी की घटना के दौरान आग पर काबू पाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण एवं उपयुक्त जानकारी देने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु ड्रिल मे शामिल सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका मे “प्रशंसा” अंकित कर इनाम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

जनरल परेड के दौरान संभागीय सेनानी नगर सेना राजेश पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह (भा.पु.से.), कमांडेंट नगर सेना शिव कुमार कठोटिया, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित थाना/चौकी, एमटी एवं कार्यालय से कुल 224 पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी, फायर मैन राजू गोस्वामी, विकास पाण्डेय, रमेश यादव उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button