छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिक्षिका का अपरहण कर जबरदस्ती शादी करने के लिए दबाव बनाने और उस पर पेट्रोल डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

मुख्य आरोपी अनुप चन्द्राकर के द्वारा अपहरण कर जबरन मारपीट कर अपहृता से सिंदूर लगाकर, चुनरी उढाकर मंगलसूत्र पहनाये शादी के लिये बनाया दबाव नही मानने पर पीड़िता पर पेट्रोल छिडकर आग लगाने का किया जा रहा था प्रयास…

 

राजनांदगांव। दिनांक 16.05.2025 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, इसकी बेटी जो कि स्कुल मे शिक्षिका है, रोज की तरह अपने गांव से स्कुल के लिय सुबह करीबन 10.30 बजे जा रही थी, रास्ते में कुछ अज्ञात लोग एक टाटा नेक्शॉन वाहन में अपहरण कर ले गया है जिसे गांव वाले देखे है एवं रोकने का प्रयास कर रहे थे कि, रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को तत्काल अवगत कराया गया। क्षेत्र मे नाकेबंदी की गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु.अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया राजनांदगांव के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में मुखबीर से प्राप्त जानकारी अनुसार अपहृता एवं आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया।

पुलिस के बढ़ते दबाव में रात्रि करीबन 01.00 बजे अपहृता को आरोपियो के द्वारा अपहृता के मामा के घर ग्राम अण्डा, जिला दुर्ग छोडा गया जिसे टीम के द्वारा जाकर बरामद किया गया।

अपहृता का विस्तृत पुछताछ कर कथन कराया गया जो बतायी की, आरोपी अनुप चन्द्राकर इससे जबरन शादी करने के लिय एवं पूर्व में आरोपी के खिलाफ अपहृता के द्वारा दर्ज कराये गये अपराधों को वापस लेने के लिए दबाव डालने के लिए अन्य दो सहयोगी के साथ अपहरण किया गया था।

जिसे अपहरण करने के पश्चात रात्रि 08.00 बजे तक जंगल में रखकर मारपीट कर शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। नही मानने पर पेट्रोल भी डाल दिया था, जिससे विश्वास में लेने पश्चात इसके मामा के घर छोडा है। जो प्रकरण में धारा 138, 140(2), 140(3), 296, 115(2), 351(3), 3(5) जोडी गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियो की पता तलाश हेतु रवाना टीम को जानकारी से अवगत कराया गया जो ग्राम भर्रेगांव के दो युवको तामेश्वर निषाद एवं रोशन निषाद को पहचान पंचनामा कार्यवाही पश्चात गिरफ्तार किया गया शादी करने में प्रयुक्त मंगलसूत्र, कपडे, उनके निशानदेही में बरामद किया गया। आरोपियो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जाती है। मुख्य आरोपी अनुप चन्द्राकर की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी: (1) रोशन निषाद पिता संतोष निषाद, उम्र 20 साल, निवासी वार्ड नं. 01भर्रेगांव,ओपी सुरगी,थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छग)
(2) तामेश्वर निषाद पिता अश्वनी निषाद, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नं. 08 भर्रेगांव,ओपी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छग)

वाहन क्रमांक सीजी 04 क्युई 5442 एवं शादी करने में प्रयुक्त चुनरी, कपडा, मंगलसूत्र को किया गया जप्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button