छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग द्वारा लिया गया जनरल परेड़, परेड उपरांत कराया गया बलवा ड्रील का अभ्यास

राजनांदगांव। दिनांक 23.05.2025 को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण किया, अच्छी वेश भूषा धारण करने वाले अधिकारी एवं जवानों के उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार एवं निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधि0/कर्म0 को दंडित भी किया गया। तदोपरांत मार्च पास्ट के उपरांत दंगों के दौरान कानून व्यवस्था स्थापित करने हेतु बलवा ड्रील का पूर्वाभ्यास कराया गया।

बलवा ड्रील अभ्यास के दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की पार्टी तैयार किया जाकर पार्टियों में प्रदर्शनकारी, मजिस्ट्रेट एवं उसके सहायक, केन पार्टी, लाठी पार्टी, प्राथमिक उपचार पार्टी एवं रायफल पार्टी सहित बलवा ड्रील का प्रदर्शन करते हुए पूर्वाभ्यास कराया गया।

अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बलवा ड्रिल में भाग ले रहे अधिकारियों एवं जवानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में बल की तत्परता और कुशलता सुनिश्चित की जा सके।

भीड़ में क्या-क्या सावधानी बरती जानी चाहिये, भीड़ में सर्तक व सजग रहकर अपने दायित्वों को निर्वहन करने हेतु समझाईस दी गई साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

इस अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर एवं रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित 200 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button